📌 *_मुख्य समाचार :-_*
🔸जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की फिर भारी गोलाबारी। सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद और 16 लोग घायल
🔸भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लम्बी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया
🔸निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में कथित गड़बडि़यों की जांच के लिए दो टीम गठित कीं
🔸मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे में और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की
🔸भारतीय नौसेना ने चक्रवाती तूफान से प्रभावित यमन में सुकुत्रा द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को मुक्त कराया
🔸जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से इस्पात और एल्युमिनियम के आयात पर नये शुल्क लगाने का फैसला वापस लेने को कहा
💢 *_विविध खबरें_*
🔺मंगलवार को भारत में विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन से पहले पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन का विद्यार्थियों से प्लास्टिक प्रदूषण पर काबू पाने में सहयोग देने का आग्रह
🔺विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज से शुरू हो रही ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेताओं से भेंट करेंगी
🔺अमरीका ने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए उत्तर कोरिया की ओर से ठोस कदम उठाने के बाद ही उसे प्रतिबंधों से राहत मिलेगी
🔺कुआलालम्पुर में महिलाओं के ट्वेंटी-ट्वेंटी एशिया कप क्रिकेट के पहले मैच में भारत ने मलेशिया को 142 रन से हराया
🔺पात्रा ने हाफिज से की महागठबंधन की तुलना, कहा- यह दोनों हटाना चाहते हैं PM को
🔺आतंकी अजहर ने कश्मीर में सीजफायर को बताया अच्छा मौका, भारत में हमले तेज करने की दी धमकी
🔺नई दिल्ली-ट्रेन लेट हुई तो अधिकारियों के प्रमोशन पर लग सकती है ब्रेक
🔺भारत ने अग्नि-5 का किया सफल परीक्षण, लंबी दूरी तक हथियार ले जाने में है सक्षम
🔺PAK ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया, 2 जवान शहीद व 10 लोग जख्मी
🔺आतंकी हाफिज ‘अल्लाह-हू-अकबर तहरीक’ के जरिए लड़ेगा आम चुनाव
🔺मलक्का जलडमरूमध्य में चीन की घेराबंदी करके दिल्ली लौटे PM मोदी
🔺AAP-कांग्रेस के गठबंधन पर बोले माकन, 'केजरीवाल के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं'
🔺BJP कार्यकर्ता की हत्या पर बोले शाह- ममता को सत्ता में रहने का नहीं हक
🔺श्रीनगर: CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड से आतंकी हमला, 4 जवानों समेत 5 घायल
🔺परमाणु क्षमता से लैस अग्नि 5 का छठा सफल परीक्षण, चीन तक है इसकी मारक क्षमता, 1.5 टन एटमी हथियार के साथ 5000 किमी तक साधेगी सटीक निशाना
🔺ट्रेनें लेट हुईं तो अधिकारियों की पदोन्नति पर पड़ेगा असर, एक महीने के अंदर सुधार लें ढर्रा: पीयूष गोयल
🔺10 साल में मध्य प्रदेश की आबादी 24% और वोटर 40% बढ़े, 60 लाख फर्जी मतदाता; शिकायत करेंगे: कांग्रेस
🔺आरएसएस के न्योते के बारे में कई लोगों ने पूछा, जवाब 7 तारीख को नागपुर में ही दूंगा: प्रणब मुखर्जी
🔺कांग्रेस को देश में अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यकों के बीच संतुलन बैठाने की जरूरत : सलमान खुर्शीद
🔺कोहिनूर को वापस लाने के प्रयासों की जानकारी दे PMO India , विदेश मंत्रालय : सीआईसी
🔺उपचुनाव की पर सीएम योगी आदित्यनाथ का छलका दर्द, 'दलितों, पिछड़ों के लिए काम का नहीं मिला श्रेय'
🔺गाजा: गोलीबारी में मारी गई नर्स के जनाजे में उमड़ी भीड़, आतंकी ठिकानों पर इजरायल का हमला

No comments:
Post a Comment