नीट के नतीजे घोषित: 691 नंबर के साथ दिल्ली की कल्पना कुमारी टॉपर, कट ऑफ 131 से 119 पर आया*
इस बार 13 लाख 26 हजार 725 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 7 लाख 14 हजार 652 छात्र पास हुए।
Dainik Bhaskar Dainik
नीट के नतीजे घोषित: 691 नंबर के साथ दिल्ली की कल्पना कुमारी टॉपर, कट ऑफ 131 से 119 पर आया
नई दिल्ली. सीबीएसई ने मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए जरूरी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2018 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार रिजल्ट 54% रहा। दिल्ली की कल्पना कुमारी 720 में से 691 नंबर लाकर पहले स्थान पर रहीं। पिछले साल के टॉपर से उनके 6 नंबर कम रहे। जनरल कैटेगरी का कटऑफ मार्क 691 से 119 के बीच रहा जो पिछले साल की तुलना में 12 नंबर कम है। इस बार 10 टॉपर में से पांच राजस्थान से हैं। 54% रहा रिजल्ट- इस बार 13 लाख 26 हजार 725 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 7 लाख 14 हजार 652 छात्र (कुल 54%) पास हुए। इस परीक्षा के लिए 136 शहरों में 2225 केंद्र बनाए गए थे। राजस्थान के 5 टॉपर में से 4 कोटा और 1 बाड़मेर से- मीडिया न्यूज के मुताबिक, टॉप-10 में पांच राजस्थान से हैं। इनमें 5वें स्थान पर रहे प्रिंस चौधरी बाड़मेर से, जबकि बाकी चार छात्र कोटा से हैं। इनकी छठवीं, सातवीं, नवीं और दसवीं रैंक है।सुप्रीम कोर्ट का रिजल्ट पर रोक से इनकार- नीट परीक्षा देने की अधिकतम उम्र की सीमा बढ़ाने की मांग के साथ कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने इस पर फैसला आने तक रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने याचिका तो मंजूर की, लेकिन रिजल्ट पर रोक से इनकार कर दिया। इसके बाद सीबीएसई ने नतीजे घोषित कर दिए। याचिका पर अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। उम्र की सीमा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार से जवाब भी मांगा है। ऐसे देखें रिजल्ट : छात्र cbseneet.nic.in पर अपना रोल नंबर और जन्म दिनांक डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।
!!एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप!!
*कैटेगरी के अनुसार कटऑफ पर्सेंटाइल और स्कोर*
कैटेगरी पर्सेंटाइल स्कोर पास केंडिडेट्स
सामान्य 50 691-119 6 लाख 34 हजार 987
ओबीसी 40 118-96 54 हजार 653
एससी 40 118-96 17 हजार 209
एसटी 40 118-96 7 हजार 446
अनारक्षित- दिव्यांग 45 118-107 205
ओबीसी-दिव्यांग 40 106-96 104
एससी- दिव्यांग 40 106-96 36
एसटी- दिव्यांग 40 106-96 12
*नीट काउंसिलिंग के दौरान ले जाने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स*
-एडमिट कार्ड
- रैंक लेटर और ऑल इंडिया कोटा रैंक लेटर
- 10वीं क्लास की मार्कशीट (बर्थ डेट के लिए)
- 12वीं क्लास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- आईडी प्रूफ
- पासपोर्ट साइज 8 फोटो
- जाति प्रमाण पत्र2017 में
*नवदीप सिंह बने थे टॉपर- 2017 में*
पंजाब के नवदीप सिंह ने टॉप किया था वहीं मध्य प्रदेश के अर्चित गुप्ता दूसरे और मनीष मूलचंदानी तीसरे स्थान पर रहे थे।- पिछले साल नीट में करीब 11 लाख 38 हजार छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 6 लाख 11 हजार (53%) पास हुए थे। - लड़कों के मुकाबले 79 हजार लड़कियां ज्यादा पास हुई थीं। 5 ट्रांसजेंडर्स ने भी परीक्षा पास की थी। पिछले साल का कट-ऑफ- 2017 में अनारक्षित श्रेणी के लिए क्वालिफाई पर्सेंटाइल 50% और क्वालिफाइंग स्कोर 720 में 131 था। ओबीसी/एससी/एसटी श्रेणी के लिए यह स्कोर 107 था और क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 40% था। शारीरिक विकलांग उम्मीदवारों के लिए स्कोर 118 था।
*नीट से जुड़ी 3 बड़ी बातें-*
साल 2016 से पहले तक मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) कहा जाता था। जिससे सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 15% एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें भरी जाती थीं। बाकी 85% सीटें राज्य सरकार अपनी-अपनी अलग प्रवेश परीक्षा से भरती थीं। इसके साथ ही निजी कॉलेज भी अलग से प्रवेश परीक्षा लेते थे।
- इतनी सारी परीक्षाओं की जगह 2017 में नीट का कॉन्सेप्ट आया और इसी साल पहली बार देशभर में ये परीक्षा हुई। अब इसके जरिए ही छात्रों को निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
- नीट के जरिए एम्स, जेआईपीएमईआर और एएफएमसी को छोड़कर बाकी सभी सरकारी और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
*👫📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👫*


No comments:
Post a Comment